भारत और दक्षिण अफ़्रीका कृषि सहयोग में आगे – 5वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक
भारत और दक्षिण अफ़्रीका ने 26 अगस्त 2025 को वर्चुअल माध्यम से 5वीं संयुक्त कृषि कार्य समूह बैठक आयोजित की, जिसमें डिजिटल कृषि, जलवायु-अनुकूल खेती, क्षमता निर्माण और बीज क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।
नई दिल्ली – भारत और दक्षिण अफ़्रीका ने 26 अगस्त 2025 को एक वर्चुअल माध्यम से 5वीं संयुक्त कृषि कार्य समूह (JWG) बैठक आयोजित कर कृषि क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के श्री अजीत कुमार साहू (संयुक्त सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभाग) और दक्षिण अफ़्रीका की श्रीमती थाप्साना मोलेपो (अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग) ने की।
इस बैठक में भारत की ओर से डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल, जलवायु-अनुकूल खेती, जोखिम प्रबंधन तंत्र और किसान क्रेडिट योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
दक्षिण अफ़्रीका ने विस्तार सेवाओं, क्षमता निर्माण और बीज क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक के दौरान ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) और ARC (दक्षिण अफ़्रीकी कृषि अनुसंधान परिषद) के बीच ज्ञान विनिमय, संयुक्त अनुसंधान, कौशल विकास और बाजार पहुंच जैसी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।
यह बैठक दोनों देशों की कृषि साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अहम कदम साबित होगी।